AJSU के केंद्रीय महासचिव और पूर्व विधायक लंबोदर महतो की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा है इलाज

AJSU के केंद्रीय महासचिव और पूर्व विधायक लंबोदर महतो की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा है इलाज

रांची: आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य और गोमिया से पूर्व विधायक लंबोदर महतो की तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद लंबोदर महतो को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पलामू SP रीष्मा रमेशन ने जेल से कैदी फरार होने के मामले में 3 पुलिस जवानों पर की कार्रवाई
लंबोदर महतो आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव है। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोमिया की सीट पर जेएमएम उम्मीवार और मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उन्हे मात दी थी। लंबे राजनीतिक अनुभव वाले लंबोदर महतो आजसू पार्टी के थिंक टैंक और सुदेश महतो के करीबी नेता माने जाते है। उनके अस्वस्थ्य होने की सूचना मिलने के बाद आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो समेत कई आजसू नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ्य होने की कामनी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now