सरकारी अस्पताल में गैंगरेप, दो लड़कियों के साथ चार लड़कों ने की दरिंदगी; विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2025

रांची सदर अस्पताल में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत पर हंगामा, बेटे के मौत की खबर सुनकर मां की तबीयत बिगड़ी

रांची में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ है। राजधानी रांची के 500 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गैंगरेप की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपियों के खिलाफ लोअर बाजार थाने में पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल परिसर में स्थित स्टाफ क्वार्टर के एक कमरे में चार लड़के दो लड़कियों को बहला फुसलाकर लाए। हालांकि, लड़कियां इन्हें पहले से जानती थीं। यहीं पर चारों लड़कों ने लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो नाबालिग आरोपियों से पूछताछ कर बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं। इसी दौरान चार लड़के, जिसमें कुछ उनके पूर्व परिचित थे, उन्हें बहला फुसला कर सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर वाले कैंपस के एक कमरे में ले गए और वहां सभी ने बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे, संताल परगना में परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के रेल इंजन के अंदर ही घुस गई भीड़, और फिर…

मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्टाफ क्वार्टर में चहलकदमी देख वहां कुछ सुरक्षाकर्मी जांच के लिए पहुंचे। इसी दौरान दो लड़के वहां भागने लगे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों के द्वारा पकड़ा गया। उन लोगों ने ही बताया कि कमरे के अंदर दो लड़कियां और कुछ लड़के मौजूद हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रांची के सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म किए जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। सदर अस्पताल से पहले राज्य के सबसे बड़े अस्पताल  रिम्स में इसी वर्ष जनवरी (जनवरी 2025) को मरीजों की सुरक्षा में तैनात सैप के जवान ने ही एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था।

झारखंड के चतरा की रहने वाली पीड़िता अपने प्रेमी का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी, यहां दोनों अस्पताल के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान वहां सुरक्षा में तैनात सैप जवान संतोष कुमार बारला पहुंचा और पूछताछ के बहाने युवती को अस्पताल के चौथे तल्ले पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

See also  रांची पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार पुलिसकर्मी हुए घायल, सिमडेगा ठेठईटांगर में हादसा

कई महिलाओं और लड़कियों को पीछे से बैड टच कर रहा पुलिसकर्मी, वाराणसी से आई वीडियो भद्दी और शर्मनाक है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now