लोहरदगाः सतीश बने जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष, विक्रम महासचिव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2025

लोहरदगा: जिला पत्रकार संघ की बैठक रविवार को सेन्हा प्रखंड के नंदगांव में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कयूम खान ने की, जहां पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।

 

बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राज्य प्रतिनिधि कयूम खान और वरिष्ठ पत्रकार-संरक्षक संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। सर्वसम्मति से सतीश शाहदेव को फिर से अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रसन्नजीत घोष को कार्यकारी अध्यक्ष और विक्रम चौहान को महासचिव नियुक्त किया गया।

अन्य पदों के लिए किए गए चयन इस प्रकार हैं:

  • वरीय उपाध्यक्ष: अमित कुमार वर्मा
  • कोषाध्यक्ष: पारस कुमार साहू
  • सह कोषाध्यक्ष: मृत्युंजय तिवारी
  • जिला सचिव: शाहिर रजा खान, रवि कुमार साहू
  • प्रखंड अध्यक्ष: अमित राज (कुडू), राजेश प्रसाद गुप्ता (भंडरा), गफ्फार अंसारी (सेन्हा), शंभू प्रसाद सोनी (कैरो), इमरान (किस्को)
  • कार्यालय प्रभारी: शाहिद रजा
See also  लोहरदगा में रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल होंगे 62 अखाड़े, बाजार में छाई रौनक, लोगों में भरा उत्साह

 

इसके अलावा, कार्यसमिति में राहुल कुमार चौधरी, रोहित कुमार तमेड़ा, समीद अंसारी, रामप्रसाद पाल और वसीम अकरम को शामिल किया गया। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने वन भोज का आनंद लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now