मूर्ति विसर्जन से लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली; दोनों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 5, 2025

लोहरदगा शहर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मंगलवार देर शाम रांची में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में मंगलवार की रात लगभग आठ बजे मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत चाचा बुधराम मुंडा और भतीजा मनोज मुंडा कतरपा गांव के ही थे। यहां बाइक से आ अपराधियों ने दोनों के पेट में गोली मारी।

इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि गोली लगने के बाद घायल अवस्था में दोनों को पहले नगड़ी के आर्ची अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें रिम्स भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

आतिशी का पीए 5 लाख रुपए बांटते हुए पकड़ा गया, BJP का वीडियो संग बड़ा दावा

बुधराम मुंडा और मनोज मुंडा एक अन्य युवक के साथ चल रहे थे। लेकिन, गोली चलने पर उक्त युवक बच गया और जब उसने बाइक को पकड़ने की कोशिश की, तब उसका नंबर प्लेट उसके हाथ में आ गया। हालांकि अपराधी मौके से भागने में कामयाब हो गए। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसके साथ ही अपराधियों की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है।

See also  कानपुर आईआईटी में फिर दरिंदगी, महिला सहकर्मी से रेप, छानबीन में जुटी पुलिस

BDO-CO हो जाएं सावधान, ज़मीन दलालों के साथ इन पर भी होगी सख्त कार्रवाई; धनबाद में हेमंत ने कर दिया एलान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now