चतरा में BJP नेता की हत्या, किडनैप कर घर से ले गए और रेत दिया गला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2025

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

झारखंड के चतरा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता विष्णु साव एनआईए के एक केस में गवाह भी थे। इस मामले में परिजनों ने उग्रवादियों पर हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल इस मामले पर प्रशासन कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।

घटना चतरा के टंडवा स्थित लेंबुआ गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 8 बजे कुछ लोग साव के घर पर आए और उन्हें उठाकर ले गए। बदमाश, साव को घर से किडनैप करने के बाद तीन किलोमीटर दूर लेकर गए और वहीं उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

बसंत पंचमी पर महाकुंभ में विहंगम दृश्‍य, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले अखाड़ों के जुलूस; जारी है शाही स्‍नान

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता विष्णु साव एनआईए के केस नंबर 3/8 के मुख्य गवाह भी थे। आशंका जताई जा रही है कि विष्णु साव को टीपीसी के उग्रवादियों ने अपहरण के बाद मारा है।

See also  विधायक जयराम महतो की शुरु हुई पाठशाला, बच्चों को बता रहे हैं कैसे बन गए MLA...

इस मामले के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार सुबह चार लोग घर पर पहुंचे और उन्हें उठाकर ले गए। इसके कुछ देर बाद घर से तीन किलोमीटर दूर उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या बदमाशों ने गला रेतकर की है।

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 15 फरवरी को कोर्ट में पेशी अनिवार्य

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now