नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर अवैध संबंध बनाना चाहता था मौसा, गिरफ्तार

sexual-abuse-of-a-minor

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स अपनी साली की नाबालिग बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी मौसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मौसी के साथ किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान उसके मौसा ने कई बार उसे अश्लील वीडियो दिखाकर जबरन यौन शोषण किया और उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस दौरान पीड़िता ने कई बार आरोपी के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। नाबालिग ने इस बारे में अपनी मौसी को भी जानकारी दी।

हाथ-पैर और कमर में रस्सी, बिहार में महिला शिक्षिका को खंभे से बांध क्यों बनाया बंधक

इसके बाद नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 75(1) (यौन उत्पीड़न), धारा 115(2) (चोट पहुंचाना), धारा 351(3) (जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) और पॉक्सो के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आरोपी मौसा को ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now