संसद का बजट सत्रः राष्ट्रपति करेंगी दोनों सदनों को संबोधित, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2025

संसद का बजट सत्र

दिल्ली:  आज से संसद का बजट सत्र शुरु हो रहा है । वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत करेंगी। वह दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

मंत्री हफीजुल अंसारी को साइबर ठगों ने की फंसाने की कोशिश

आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा दोनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश करेंगी, जिसमें चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का आधिकारिक आकलन होगा और देश के सामने आने वाली चुनौतियों की सूची होगी।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए बने रहे खाने में इंस्पेक्टर ने डाला बालू, देखें VIDEO

दो चरणों में बजट सत्र

बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ संसद के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट सत्र की शुरुआत करने के बाद आर्थिक सर्वेक्षण 2024-2025 पेश करेंगी।

See also  AIMIM करेगी नीतीश सरकार का समर्थन,असदुद्दीन ओवैसी ने किया एलान

महाकुंभ में हुए हादसे पर हंगामा होगा ?

महाकुंभ में हुए हादसे पर विपक्ष के हंगामे की आशंका जताई जा रही है। गौरतबल है कि महाकुंभ में हुए हादसे में तीस लोगों की मौत हो गई थी और साठ लोग घायले  हैं।

1954: कुंभ की मौनी आमवस्या; संसद में जब आचार्य कृपलानी ने नागाओं को कहा ‘Barbaric Pomp’ पंडित नेहरु को ऐसे ‘धोया’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now