सासाराम में कांग्रेस सांसद पर हमला, मनोज कुमार के सिर में लगी चोट, झगड़ा सुलझाने के दौरान 7 लोग हुए घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2025

सासाराम में कांग्रेस सांसद पर हमला, मनोज कुमार के सिर में लगी चोट, झगड़ा सुलझाने के दौरान 7 लोग हुए घायल

सासाराम: कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित नाथोपुर गांव में कांग्रेस पार्टी के सांसद मनोज कुमार पर हमला हुआ है। झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई मारपीट में सांसद समेत सात लोग घायल हो गए है। सांसद के भाई का आरोप है कि पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस निकाला जा रहा था, इस दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद सुलझाने के दौरान ही सांसद पर के साथ बदमाशों ने मारपीट की जिसमें उनका सिर फट गया।

 

प्रयागराज महाकुंभ में एक और हादसा, फिर से टेंट में लगी आग
दरअसल, पैक्स चुनाव में जीत के बाद निकाला गया जुलूस जब सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा तो लोगों और स्कूल बस के चालकों में भिड़त हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आये सांसद मनोज कुमार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सांसद के सिर में चोट लग गई जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में भर्ती कराया गया। सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि चुनाव का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वो लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस चालक को पीटा। जब सांसद आए तो किसी तरह समझाकर लोगों को वहां से भेजा। इसके बाद आठ से दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे।
सूचना मिलते ही कैमूर एसपी, मोहनिया डीएसपी और मोहनिया एसडीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सांसद को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया जहां। यहां प्राथमिक उपचार हुआ। पुलिस की उपस्थिति में सारे बच्चों को विद्यालय से उनके घर भेजा गया।

See also  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बनाई झारखंड में नई टीम, 11 प्रदेश उपाध्यक्ष,10 प्रदेश मंत्री बने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now