- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पटना जक्शन पर अफरातफरी, AC बोगी पर जनरल यात्रियों का कब्जा, यात्रियों की छूट गई ट्रेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2025

पटना जक्शन पर अफरातफरी, AC बोगी पर जनरल यात्रियों का कब्जा, यात्रियों की छूट गई ट्रेन

पटना: महाकुंभ को लेकर रेलवे और सरकार ने तैयारियों को लेकर भले ही कितने दावे किये हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। अव्यवस्था का आलम सोमवार को पटना जक्शन पर देखने को मिला जब प्रयागराज जाने के लिए लोग स्टेशन पर पहुंचे तो संर्पूण क्रांति ट्रेन पर बिना टिकट के यात्रियों ने कब्जा कर लिया।

 

खाना में आलू-सोयाबीन के साथ चूहा मिलने पर भड़के छात्र, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रांची कैंपस में पूरी रात छात्रों ने काटा बवाल
संपूर्ण क्रांति ट्रेन के एसी बोगी में बैठे यात्रियों ने गेट को अंदर से बंद कर दिया। जिससे कई यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके। 12393 संपूर्ण क्रांति ट्रेन से पटना से दिल्ली जा रही थी, वहां एसी बोगी पर बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों ने कब्जा कर लिया। ट्रेन के गेट को भर दिया गया, टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। कुछ बगियां के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था. हालांकि कई यात्रियों ने दरवाजा पीटा मगर कुछ नहीं हुआ।इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी स्टेशन पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे। पटना जंक्शन पर जब इसकी शिकायत स्टेशन डायरेक्टर से की गई तो गेट पर ताला लगा हुआ था। ये कुव्यवस्था की तस्वीर देख लोग हैरान हो रहे हैं।

See also  रांची के बुढ़मू में बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, 6 गाड़ियों को किया आग के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now