अगर ट्रेन में चाय पीने के शौकिन हैं, तो ये वीडियो जरूर देख लें, कहां हो रही है बर्तनों की सफाई

Train_Video

ट्रेन की लंबी यात्रा के दौरान खाना-पीना आम बात है। कुछ यात्री घर से ही सारी व्यवस्थाएं लेकर चलते हैं, तो कुछ ट्रेन में घूमने वाले वेंडर्स के भरोसे होते हैं। अब इन्हीं यात्रियों के भरोसे का फायदा कुछ ऐसे वेंडर्स उठाते हैं, जिन्हें सुरक्षा और सफाई से कोई लेना देना नहीं होता। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने रेलवे यात्रियों को चिंता में डाल दिया है।

yt_ayubvlogger23 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। कुछ सेकंड्स के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स टॉयलेट में बैठा हुआ है और चाय का कंटेनर साफ कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि टॉयलेट ट्रेन की है और वीडियो में नजर आ रहा शख्स टॉयलेट की जेट स्प्रे से कंटेनर को साफ कर रहा है। यूजर ने कैप्शन लिखा, ‘ट्रेन की चाय।’

पति हर साल करता था सिगरेट छोड़ने का वादा, पत्नी लगाई गजब की तरकीब; VIRAL हुआ आइडिया

See also  बीजेपी को नहीं सुझा हेमंत के सवालों का जवाब, हेमंत पर हमले से बचते रहे अमर बाउरी, कांग्रेस पर साधते रहे निशाना, कहा कांग्रेस ने ही भिजवाया जेल

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह एकदम बेकार है। कैसे कोई ऐसी चाय पी सकता है, जो इस तरह की स्थिति में तैयार की गई है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने तो ट्रेन में खाने-पीने की कोई भी चीज खरीदने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘इसलिए ट्रेन का भोजन करने से बचना चाहिए। यह सिर्फ टेस्ट की ही बात नहीं है, बल्कि सफाई की बात भी है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayub (@yt_ayubvlogger23)

फिलहाल, यह साफ नहीं हो सका है कि यह घटना किस रेलवे स्टेशन और ट्रेन की है। साथ ही वीडियो कब का है यह भी साफ नहीं हो सका है। लाइव दैनिक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

झारखंड सरकार मार्च से पहले खदान नीलामी को तैयार, मिलेगा 5 हजार करोड़ राजस्व

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now