- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, समाज के समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, समाज के समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में गुरूवार को केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सरना आदिवासी समाज की समस्याओं एवं मांगो से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर उसके निदान की दिशा में उचित पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में सरकार सभी वर्ग तथा समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को सशक्त और आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है क्योंकि बिना समाज को मजबूत किए राज्य को मजबूत नहीं कर सकते हैं।

मंत्री के कार्यक्रम में मधुमक्खी का हमला, कई लोग हुए शिकार, किसी तरह जान बचाकर भागे लोग

cfc948ca ce1d 4092 bb7c c34c89d46f39

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरना आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित करने के साथ उनके हक- अधिकार को देने के लिए हमारी सरकार ठोस क़दम उठा रही है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव, अमर उरांव, राजू मंडल, शिवा कच्छप, प्रदीप तिर्की, सोनू मुंडा, झरी मुंडा, राजेश तिर्की, हेमन्त गाड़ी, चिंतामणि सांगा, सुलोचना खालखो,सावित्री कच्छप, लाली कच्छप, संजना उरांव, मधु तिर्की, प्रीति कच्छप और सायरा कच्छप प्रमुख रूप से शामिल थे।

See also  Technika 2026:“जहाँ तकनीक ने रचा इतिहास, सम्मान ने बढ़ाया गौरव और मोहम्मद इरफान की आवाज़ ने दिलों को दीवानगी में बदल दिया”
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now