- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

छात्रों का खतरनाक स्टंट; तेज रफ्तार थार से गिरे, देखें हैरान करने वाला VIDEO

MP_Viral_Video-thar

मध्य प्रदेश का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौक जाएंगे। यह घटना छात्रों के लिए यह मौत को करीब से देखने के रूप में याद रहेगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल की विदाई के लिए कुछ छात्र काले रंग की महिंद्रा थार के फ्रंट पर बैठे नजर आ रहे हैं। अचानक थार टर्न लेती है और लड़के भरभरा कर जमीन पर गिर जाते हैं।

इस जोखिम भरे वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स काले सूट पहने इन लड़कों की लापरवाही भरे स्टंट की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जब काले रंग की महिंद्रा थार बिना किसी चेतावनी के तेज गति से आती है तो ये लड़के सड़क पर फिसल कर गिर जाते हैं। इस घटना में यदि थार उनके ऊपर चढ़ जाती तो उनकी जान भी जा सकती थी।

See also  प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों ने बनाए संबंध, फिर लड़की ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

पूजा सिंघल का निलंबन हुआ रद्द, मनी लाउंड्रिंग मामले में 28 महीने रही थी जेल में बंद

महिंद्रा थार के पीछे कारों का काफिला भी नजर आ रहा है। इसमें छात्र खिड़कियों से बाहर निकल नजर आ रहे हैं। यह भी बेहद जोखिम भरा है। एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा यह मध्य प्रदेश की घटना है। स्थान और स्कूल के बारे में जानकारी नहीं है। थार की नंबर प्लेट भी एमपी की नजर आ रही है। ये छात्र 12वीं के बताए जा रहे हैं। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा।

यदि यह किसी स्कूल की विदायी पार्टी में शामिल होने के दौरान की घटना है तो सवाल यह भी कि क्या इन बच्चों को इस तरह के खतरनाक स्टंट के बारे में जागरूक नहीं किया गया है क्या? ऐसे वक्त में जब ऐसी घटनाएं आम हैं। नई पीढ़ी को इस तरह की गलत कार्यों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- यह देखकर अच्छा लगा कि बच्चे व्यावहारिक तरीके से फिजिक्स सीख रहे हैं। आखिर उनको लाइसेंस किसने दिया?

See also  स्कूल प्रिंसिपल ने काटा चेक, अंग्रेजी में लिखी 7616 रुपये की ऐसी स्पेलिंग, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!

गौतम अदाणी निकले ‘कंजूस’ बेटे जीत की शादी में अंबानी तरह नहीं करेंगे ‘फिजूलखर्ची’, सादे समारोह में 7 फरवरी को विवाह

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now