ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले वाशिंगटन में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, पिता ने ज़मीन बेच कर भेजा था पढ़ने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2025

telengana

हैदराबादः अमेरिका में अज्ञात लोगों ने तेलंगाना के 26 वर्षीय एक विद्यार्थी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र के परिजनों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि के. रवि तेजा ‘एमएस’ पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद नौकरी तलाश रहा था और कनेक्टिकट में रह रहा था।परिजनों के अनुसार परिवार का उसकी मौत की सूचना अमेरिका में रह रहे एक रिश्तेदार से मिली।

BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार

परिजनों का कहना है कि यह घटना वाशिंगटन डीसी में हुई लेकिन उसकी मौत से जुड़ी परिस्थितियां अस्पष्ट हैं। उसके रिश्तेदार संतोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यहां एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एमएस करने के लिए तेजा 2022 में अमेरिका गया था और वह वहां अंशकालिक काम कर रहा था।

आईएएस अधिकारी विजय कुमार गुप्ता का तबादला, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जगह वित्त विभाग के अपर सचिव की मिली जिम्मेदारी

See also  यौन उत्पीड़न का आरोपी बीजेपी सांसद का बेटा बना कानून अधिकारी, अभी जमानत पर है बाहर

अमेरिका में रह रही तेजा की बहन उस अस्पताल पहुंच गई हैं जहां शव रखा गया है। तेजा के पिता चंद्रमौली ने अपने बेटे की मौत के बारे में जब संवाददाताओं को बताया कि उनका बेटा आठ महीने पहले ‘एमएस’ की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था और उसे उम्मीद थी कि इस साल मार्च में उसे नौकरी मिल जाएगी और नौकरी मिलने के बाद वह उनसे मिलने आता।

चंद्रमौली ने बताया कि उन्होंने तेजा से आखिरी बार 18 जनवरी की रात को बात की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे ने उन्हें अमेरिका आने के लिए कहा था। चंद्रमौली ने कहा, ‘‘मैंने टैक्सी चलाकर उसे पढ़ाया-लिखाया। हमने अपनी थोड़ी सी जमीन बेचकर उसे अमेरिका भेजा। उसने मुझे समाज में एक स्तर पर पहुंचाया, लेकिन अब वह मुझे छोड़कर (दुनिया से) चला गया।’’

उन्होंने सरकार से तेजा का शव यथाशीघ्र स्वदेश लाने में मदद की अपील की। तेजा के पिता ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुझे बताया गया है कि इसमें (शव लाने में) सात दिन लगेंगे। मेरी सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द शव को वापस लाया जाए। मैं और कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। मैंने उसे जिंदा भेजा था लेकिन अब उसका शव आयेगा।’’

See also  कैबिनेट की बैठक के बाद कई मंत्री जाएंगे रायपुर!

तेजा की मां की हालत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह परिवार की नींव की तरह हैं जो अब टूट चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके बारे में क्या कहा जा सकता है।’’ यह परिवार मूलरूप से तेलंगाना के नालगोंडा जिले का है और हैदराबाद के चैतन्यपुरी में रहता है। नवंबर 2024 में, तेलंगाना के खम्मम जिले के 22 वर्षीय एक युवक की अमेरिका के एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक के परिजनों ने बताया था कि वह पेट्रोल पंप पर काम करता था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now