- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मामला, सरकार को देनी पड़ी क्या सफाई…पढ़िए

रांची नगर निगम के 15 पूर्व पार्षद झारखंड के मूल निवासी हैं या नहीं, अब होगी इसकी जांच, निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण तय करने की कवायद

रांचीः झारखंड सरकार के प्रशासनिक अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सरकार की ओर से सफाई आई है । झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया है और कहा है कि “जन्म, मृत्यु पंजीयन के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर उनके पुत्र का एक ही वैध जन्म प्रमाण पत्र अंकित है एवं अन्य का निरस्त किया जा चुका है।”

 

प्रेस नोट

विदित है कि झारखंड राज्य में जन्म, मृत्यु एवं मृत-जनन का पंजीयन भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/crs पर ऑनलाइन किया जाता है। रांची नगर निगम, रांची में वर्ष 2023 में किये गये कुल जन्म पंजीयन की संख्या 22885 एवं मृत्यु पंजीयन की संख्या 6504 है एवं इसी प्रकार वर्ष 2024 में किये गये कुल जन्म पंजीयन की संख्या 25845 एवं मृत्यु पंजीयन की संख्या 6451 है।

वर्तमान में कुछ समाचार पत्रों में श्री राजीव रंजन के पुत्र के एक से अधिक जन्म प्रमाण पत्र होने की बात की जा रही है। इस संबंध में कहना है कि जन्म, मृत्यु पंजीयन के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर उनके पुत्र का एक ही वैध जन्म प्रमाण पत्र अंकित है एवं अन्य का निरस्त किया जा चुका है।

जन्म एवं मृत्यु पंजीयन के संदर्भ में कुछ अन्य बातें पर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहना है कि:

  • Revamped CRS Portal को 01 जुलाई 2024 से झारखंड में लागू किया गया है।
  • इस पोर्टल पर जन्म एवं मृत्यु पंजीयन को आधार को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में सम्मिलित किया गया है।
  • रांची नगर निगम, रांची जन्म-मृत्यु पंजीयन की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिसे आदर्श पंजीयन इकाई के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पोर्टल पर ऑनलाइन जन्म, मृत्यु पंजीयन के लिए आवेदन लेने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।
  • नये पोर्टल के अभ्युद्यक्त सीमा रहने के कारण पंजीयन के क्रियान्वयन की गति अपेक्षाकृत धीमी है।
  • Certificate issue करने के पश्चात Certificate में कहीं-कहीं Same line repeat हो रहा है।
  • Registration Units List download करने का Excel format में Option नहीं आ रहा है।

 

Screenshot 2025 01 20 at 7.27.24 PMगौरतलब है कि कई समाचार पत्रों में आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र तीन बार बनाए जाने की खबर छपी थी जिसके बाद सरकार को इस मामले में सफाई देनी पड़ी है।

See also  नीतीश के दिल में क्या है ? बिहार के मुख्यमंत्री ने झारखंड का दौरा किया स्थगित, बिहार से बाहर अभी नहीं होगा कोई कार्यक्रम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now