- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

12 वर्षों की तपस्या… और इस तरह सौ से अधिक महिलाएं बन गईं नागा साधु, तीन विदेशी महिलाओं ने भी ली दीक्षा

Maha Kumbh Mela 2025

महाकुंभ नगरः  सनातन धर्म की रक्षा के लिए नारी शक्ति भी किसी तरह से पीछे नहीं है। रविवार को 100 से अधिक महिलाओं को जूना अखाड़ा में नागा दीक्षा दी गई जिसमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।

Donald Trump के शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी, शपथ से पहले ट्रंप ने कहा I love Tik-Tok

जूना अखाड़ा की महिला संत दिव्या गिरि ने बताया कि रविवार को उनके अखाड़े में 100 से अधिक महिलाओं को नागा संन्यासिन के तौर पर दीक्षा दी गई। इस दीक्षा के लिए पंजीकरण जारी है और प्रथम चरण में 102 महिलाओं को नागा दीक्षा दी गई।

Maha Kumbh Mela 2025
Prayagraj: Newly initiated ‘Naga Sadhus’ of Shri Panchayati Akhara Niranjani wait in a queue to take blessings of ‘Gurus’ as part of their ‘Diksha’ ceremony during Maha Kumbh Mela 2025, in Prayagraj, उन्होंने बताया कि 12 वर्षों की सेवा और उनके गुरु के प्रति के समर्पण को देखने के बाद इन महिलाओं को अवधूतनी बनाया गया। अवधूतनी का समूह गंगा के तट पर पहुंचा जहां उनका मुंडन कराया गया।

फर्जी पॉर्न साइट से पैसे ऐठ रहा था गैंग, 18 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

गंगा स्नान के बाद उन्हें कमंडल, गंगा जल और दंड दिया गया। अंतिम दीक्षा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि द्वारा दी जाएगी।

महाकुंभ में विदेशी महिलाओं ने भी नागा संन्यासी दीक्षा में हिस्सा लिया और अब वे जूना अखाड़ा की सदस्य हैं। तीन विदेशी महिलाओं को नागा संन्यासिन के तौर पर दीक्षा दी गई। इनमें इटली से बांकिया मरियम को शिवानी भारती, फ्रांस की वेक्वेन मैरी को कामाख्या गिरि और नेपाल की मोक्षिता रानी को मोक्षिता गिरी नाम दिया गया।

See also  8 घंटे पहले तैयार होगा रेलवे का चार्ट, 1 जुलाई से तत्काल टिकट के लिए बन गया है नया नियम...जानिए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now