- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Donald Trump के शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी, शपथ से पहले ट्रंप ने कहा I love Tik-Tok

Donald trump with mukesh and neeta ambani

वाशिंगटन:  अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथग्रहण की पूर्व संध्या पर अपने समर्थकों और देशवासियों से वादा किया कि वह अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करने के लिए तेजी से कार्य करेंगे। भारत से विदेश मंत्री जयशंकर वाशिंगटन में हैं जबकि रिलायंस के मालिक मुकेश और नीता अंबानी शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप के भाषण में नज़र आए ।

ट्रंप के साथ मुकेश और नीता अंबानी

ट्रंप ने कहा I love Tik-Tok

ट्रंप ने ‘कैपिटल वन एरिना’ स्टेडियम में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘कल से मैं तेजी से और मजबूती से काम करूंगा तथा हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा। हमें यह करना ही होगा।’’ ट्रंप की जीत के जश्न में स्टेडियम में ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। स्टेडियम की क्षमता 20,000 लोगों की है जो दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, इसके अलावा कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा थे। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में उनकी वापसी के साथ ही Tik-Tok की वापसी हो गई है ।

See also  हजारीबाग के चिंतपूर्णा स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट, भट्टी में विस्फोट होने से मची अफरातफरी

 

ट्रंप (78) ने पिछले साल हुए आम चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर शानदार वापसी की और चार साल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले वह अमेरिकी इतिहास में दूसरे व्यक्ति बन गए हैं।

ट्रंप की विजय रैली में पहुंचे हजारों

शनिवार को वह ‘यूएस कैपिटल’ (संसद भवन परिसर) पहुंचे और अपने हजारों समर्थकों को संबोधित किया, जिसे उन्होंने ‘विजय रैली’ कहा। ट्रंप ने कहा, ‘‘कार्यालय संभालने से पहले ही आप ऐसे परिणाम देख रहे हैं, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। हर कोई इसे ‘ट्रंप प्रभाव’ कह रहा है। लेकिन यह आप (अमेरिकी लोग) हैं। यह आपका ही प्रभाव है।’’

ट्रंप की जीत के साथ शेयर बाज़ार में उछाल

चुनाव के बाद से शेयर बाजार में उछाल आया है। ‘बिटकॉइन’ ने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रमुख निवेश कंपनी डीएमएसीसी प्रोपर्टीज ने घोषणा की है कि वह अमेरिका में 20 अरब से 40 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच निवेश करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सॉफ्टबैंक ने 100 अरब से 200 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच निवेश करने का वादा किया है। ये सभी निवेश केवल इस तथ्य के कारण किए जा रहे हैं कि हमने चुनाव जीता है।’’

See also  IFS अधिकारी को पत्नी ने सब्जी खरीदने को लेकर किया कुछ ऐसे गाइड, सोशल मीडिया पर पत्र हो गया वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now