- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दुर्ग से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला ! आरपीएफ ने फोटो देख कर दबोचा

दुर्ग से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला ! आरपीएफ ने फोटो देख कर दबोचा

दुर्ग:  रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने अभिनेता सैफ अली पर चाकू से हमले के मामले में शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि आकाश कैलाश कन्नोजिया (31) नामक यह संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एवं कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था।

उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे दुर्ग की आरपीएफ चौकी को मुंबई पुलिस से सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध के ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा करने की सूचना मिली । साथ ही, मुंबई पुलिस ने आरपीएफ को उसकी तस्वीर भेजी और यह भी बताया कि उसके मोबाइल फोन के अनुसार फिलहाल वह कहां है।

अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ दुर्ग ने राजनांदगांव स्टेशन (मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर दुर्ग से पहले यह स्टेशन आता है) पर अपने समकक्ष को संदिग्ध के बारे में बताया लेकिन जब वहां ट्रेन रूकी तब उसका पता नहीं चला।

See also  दिशोम गुरू शिबू सोरेन और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर बधाई लेने वालों का लगा तांता

उन्होंने बताया कि दुर्ग स्टेशन पर दो दलों को तैयार रखा गया और जब ट्रेन पहुंची तब संदिग्ध सामान्य डिब्बे में मिला।

उन्होंने कहा कि उसका फोटा मुंबई पुलिस को भेजा गया जिसने उसकी पहचान की पुष्टि की। खान पर हमला करने वाला शख्स अभिनेता की इमारत में सीढ़ियों से जब नीचे उतर रहा था, तब उसकी यह गतिविधि सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी थी।

GhlMy 1X0AAOflf

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए संदिग्ध आकाश कनौजिया की तस्वीर। मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक जुहू पुलिस स्टेशन से इस संदिग्ध के बारे में सूचना मिली कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उन्होंने संदिग्ध की तस्वीर साझा की। संदिग्ध को दुर्ग RPF पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगीः मुनव्वर खुर्शीद, आईजी आरपीएफ एसईसीआर जोन, बिलासपुर

See also  सैफ के घर फिर घुसेगा अटैक करने वाला...जानिए क्यों ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now