श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस में 1.34 करोड़ रुपये के जेवरात की चोरी, चेन और अंगूठी पर मौका मिलने ही हाथ साफ कर देते थे कर्मचारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2025

श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस में 1.34 करोड़ रुपये के जेवरात की चोरी, चेन और अंगूठी पर मौका मिलने ही हाथ साफ कर देते थे कर्मचारी

रांचीः राजधानी रांची के नामी जेवर की दुकान श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस में 1.34 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में ज्वेलरी शॉप के पार्टनर विवेक कुमार शुक्ला ने एक कर्मचारी के चंद्रकांत कुमार के खिलाफ लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया है।

देवघर में वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक को दिया धक्का, महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को पीटा
रांची मेन रोड़ के एसी मार्केट स्थित श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस में एक किलो सोना चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में विवेक कुमार शुक्ला ने कर्मचारी चंद्रकांत कुमार जो बैंक कॉलोनी देवी मंडप रोड़ हेसल के रहने वाले है के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले का अनुसंधान की जिम्मेदारी दारोगा श्याम जी शर्मा को दिया गया है।

झारखंड के TSPC नक्सली संगठन के पास मिला अमेरिका सरकार द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला हथियार M-16
विवेक कुमार शुक्ला ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया है कि ज्वेलरी शॉप से लगातार जेवरात गायब होने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद तिमाही स्टॉक की जांच शुरू की गई। 18 फरवरी को जब ज्वेलरी का मिलान किया गया तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई। उसी दौरान पता चला कि करीब डेढ़ किलो ग्राम की ज्वेलरी गायब है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया गया। सीसीटीवी में पाया गया कि चंद्रकांत ने अलग-अलग तारीख को सोने के जेवरात चुराए। जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि उसने एक किलो 306 ग्राम सोने के जेवरात चुराए है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि चोरी की घटना नंबर 2024 से ही हो रही थी। सबसे पहले 10 अक्टूबर 2024 को भी उसने 114 ग्राम सोने की तीन पीस चेन चुराई थी, जो 11,79,550 रुपए की थी। इसके बाद 25 नवंबर 2024 को उसने 7 लाख रुपए मूल्य के 68 ग्राम सोने की आठ पीस रिंग की चोरी की थी।

See also  रामगढ़ में महिला की बेरहमी से पिटाई, ICU में भर्ती,3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

आज पेश होगा अबुजा बजट, कल्याणकारी योजनाओं पर होगा जोर, पहले बजट से 20 गुना होगा बड़ा
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सीसीटीवी जांच के बाद जानकारी मिली की 11 जनवरी को उसने 537 ग्राम सोने की सात पीस चेन चुराई। जिसकी कीमत 55,35,840 रुपए थी। उसके बाद 13 फरवरी को फिर शाम 7.36 मिनट बजे 234 ग्राम सोने की चार पीस चेन गायब की। जिसकी कीमत 24,14,730 रुपए थी। 07 फरवरी को उसने 151 ग्राम सोने की तीन पीस चेन चुराई जिसकी कीमत 15,57,875 रुपए थी। 14 फरवरी को उसने 60 ग्राम सोने की एक पीस चेन चुराई जिसकी कीमत 62,080 रुपए थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now