क्या पत्नी से अलग होने वाले हैं बराक ओबामा? अफवाहों के बीच मिशेल ने इस समारोह से बनाई दूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2025

brack obama

डेस्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के बीच तलाक की खबरें जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच जब मिशेल ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाने का ऐलान किया तो सोशल मीडिया पर तलाक की खबरें और भी ज्यादा बढ़ गईं। ओबामा और मिशेल ने राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के रूप में दो कार्यकाल व्हाइट हाउस में बिताए हैं।

पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला अपने पति के साथ सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आई हों। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में भी बराक अकेले ही नजर आए थे। इसके अलावा ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होना भी एक तरह की परंपरा से अलग है।

भतीजी की इज्जत के पीछे पड़ा चाचा, गंदी तस्वीरों से कर रहा था ब्लैकमेल; खुद को लगाई आग

See also  मेरे लिए सेक्स सबसे जरूरी, वरना बाहर जाकर... Rippling फाउंडर पर अब पत्नी ने खोले राज

इस समारोह में आमतौर पर पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी शामिल होते ही हैं। हालांकि इन मिशेल के इन समारोहों में शामिल न होने को तलाक की तरह नहीं देखा जा सकता लेकिन इनसे सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चा शुरू हो गई है।

इससे पहले बराक और मिशेल ओबामा के ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि इसमें मिशेल ओबामा के शामिल न होने की भी पुष्टि की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

रिपोर्टर के सवाल से नाराज हो गए महाकुंभ पहुंचे कांटे वाले बाबा, जड़ा तमाचा, VIDEO

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिसेल एक लॉ फर्म में 1989 में मिले थे। यहां से इन दोनों ने डेटिंग शुरू की और 1992 में शादी कर ली। दंपत्ति को दो बेटियां मलीहा और साशा ओबामा हैं।

See also  छात्रों को साउंडप्रूफ कमरे में बुलाकर टीचर करता था दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई 215 साल की जेल

पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लगातार इनके तलाक की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि इस पर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है और न ही उनके परिवार की तरफ से इस पर किसी भी प्रकार का कोई बयान सामने आया है।

बच्चा तड़पे ताकि दर्दनाक वीडियो बना कर पाएं क्राउड फंडिंग, मां ने अपनी ही संतान को दिया जहर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now