कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स, पिछले 10 दिनों से रांची में चल रहा था इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2025

कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स, पिछले 10 दिनों से रांची में चल रहा था इलाज

रांची: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और खूंटी से आठ बार के सांसद पद्म भूषण कड़िया मुंडा को गुरूवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया। पिछले 10 दिनों से रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा था इसके बाद उन्हे गुरूवार को एम्स भेज दिया गया।

झारखंड हाईकोर्ट ने चार महीने में नगर निकाय चुनाव कराने का दिया आदेश
कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना था और निर्देश दिया था कि उन्हे आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो करिड़ा मुंडा को बेहतर इलाज के लिए बाहर भी भेजा जाएगा। अस्पताल में रहने के दौरान कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास समेत कई नेता भी अस्पताल गए थे। केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य में खास सुधार नहीं होने पर उन्हे दिल्ली एम्स भेजने की व्यवस्था की। इसकी जिम्मेदारी बीजेपी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव को दी गई। इसके बाद करिया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया।

See also  कई महिलाओं और लड़कियों को पीछे से बैड टच कर रहा पुलिसकर्मी, वाराणसी से आई वीडियो भद्दी और शर्मनाक है
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now