- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच गठबंधन, चिराग की पार्टी को भी मिल सकती है एक सीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच गठबंधन, चिराग की पार्टी को भी मिल सकती है एक सीट

पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन हो गया है। बीजेपी ने बुराड़ी विधानसभा की सीट गठबंधन के तहत नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को दी है। जेडीयू ने इस सीट पर शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने जेडीयू को दो सीटें दी थी जिसमें से एक सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार सरयू राय चुनाव जीत गए थे।

jdu shailendra kumar

झारखंड की लेडी डॉन निशि पांडेय भेजी गई जेल, पांडेय गिरोह गैंगवार को लेकर हुई थी गिरफ्तार
बुराड़ी की सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बने शैलेंद्र कुमार ने 2020 का विधानसभा चुनाव भी जेडीयू के सिंबल पर लड़ा था, वो चुनाव शैलेंद्र आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव झा के हाथों 51, 440 वोट से हार गए थे। 2020 के चुनाव में शैलेंद्र कुमार को 33,396 वोट मिले थे। बुराड़ी विधानसभा की सीट पर पूर्वांचल के मतदाताओं का दबदबा है। इसलिए गठबंधन के तहत ये सीट दी गई है। बीजेपी ने अभी तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये है, एक सीट जेडीयू को दी गई है, देवली सीट से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है, देवली सीट को बीजेपी ने गठबंधन के तहत LJP(R) को दी है।
GhasDmaa4AAKL6I

See also  बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर BJP ने तय किया 'फॉर्मूला', चिराग पासवान की झोली में ज्यादा सीटें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now