दिल्ली के LNJP अस्पताल के टॉयलेट में B.Sc की छात्रा से दुष्कर्म, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के शौचालय में लैब टेक्निशयन द्वारा बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी लैब टेक्निशयन आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

हाथरस की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उसकी भाभी का इलाज चल रहा है, इसलिए वह अपनी भाभी के साथ अक्सर अस्पताल आती थी। आरोपी एक कंपनी के माध्यम से अस्पताल में कार्यरत था। इस बीच, आरोपी ने छात्रा से मेलजोल बढ़ाते हुए मदद का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली।

भांजे के साथ ही संबंध बना रही थी विवाहिता, अचानक आ गया पति, और फिर…

पीड़ित छात्रा सोमवार को भी अपनी भाभी को लेकर अस्पताल आई थी। इस दौरान आरोपी उसे डॉक्टर से बात करने का बहाना बनाकर धोखे से अपने साथ ले गया और अस्पताल के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर की वजह से पीड़िता ने उस वक्त अपनी भाभी को इस घटना के बारे कुछ नहीं बताया और घर चली गई।

See also  8 लोगों का कातिल निकला तांत्रिक कमरुद्दीन, जिन्न का डर दिखा महिलाओं से बनाए अवैध संबंध; खौफनाक राज उजागर

तबीयत खराब होने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने देर रात पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी आलम को सीलमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आलम ने दो शादियां की हैं।

दूसरे की बाहों में प्रेमिका को देख गुस्साया आशिक, पहले प्रेमी की चाकू गोदकर की हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now