- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ढाबे में खाना खाने वाले सावधान, गाजियाबाद में फिर मिली ‘थूक वाली रोटी’; आरोपी इरफान गिरफ्तार

ghaziabad

डेस्कः अगर आप भी ढाबे में जाकर खाना खाने के शौकिन है, तो थोड़ा सावधान हो जाएं। गाजियाबाद के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक थूक लगाकर रोटियां बना रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक रोटी बनाते हुए उसमें थूक रहा है और फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाल रहा है।

ढाबे पर आए किसी शख्स ने यह वीडिया सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अनवर है। यह पूरा मामला दिल्ली से सटे खोड़ा का है। यहां दिल्ली 6 नाम का रेस्टोरेंट है जिसमें आरोपी रोटी बनाने का काम करता है।

वीडियो में उसे रोटी बनाते समय थूकते, फिर उसे तंदूर में डालते हुए देखा जा सकता है। आसपास बहुत से लोग खड़े हैं। इनमें से ही किसी ने उसकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया।

See also  एक को राजभवन, दूसरे को जेल, करप्शन पर सरयू राय के सवाल किस ओर कर रहे है इशारा

पिंकी को मारकर 6 महीने तक फ्रिज में रखा, MP में लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंजाम

मामले पर इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसपर तत्काल संज्ञान लेकर जानकारी निकाली गई तो पता चला कि यह वीडियो थाना खोड़ा अंतर्गत सोम बाजार में स्थित दिल्ली 6 रेस्टोरेंट का है।

जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम इरफान पुत्र अनवार है, जो मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है थूक लगाकर रोटी बना रहा है। आरोपी इस रेस्टोरेंट में रोटी बनाने का काम करता है। रोटी बनाते समय जैसा की वीडियो में दिखाया गया है वह उसमें थूक रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।’

इससे पहले दिसंबर 2024 में गाजियाबाद के कृष्णा कालोनी स्थित ताज होटल में एक कर्मचारी थूक लगाकर रोटी बनाते हुए कैमरे में कैद हुआ था। होटल में आएक किसी ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की थी।

See also  नोएडा के कॉलेज में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़ ताबड़तोड़ जड़े थप्पड़- VIDEO

Raghubar Das से BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने किया किनारा! जानिये क्यों फ्लॉप हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का मेगा ज्वाइनिंग शो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now