काम दिलाने के बहाने महिला से दरिंदगी, खंडहर में ले जाकर दो लोगों ने किया गैंगरेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मजदूरी कराने के बहाने महिला को खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि महिला श्रमिक के साथ गैंगरेप की यह घटना शनिवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। वहां पाड़ेंन टोला स्थित खाली पड़े मैदान में झाड़ियों की तरफ खंडहर में ले जाकर उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

बॉयफ्रेंड बिना बताए कर रहा था शादी, गर्लफ्रेंड ने मंडप में जाकर मारी लात, वायरल VIDEO

बताया जा रहा है कि महिला गोविंदगढ़ की रहने वाली है पाड़ेंन टोला में अपने पति के साथ रहकर मजदूरी का काम करती है। रोजाना की तरह शनिवार को भी महिला काम की तलाश में छोटी दरगाह के समीप लगने वाली मजदूर मंडी में काम की तलाश में खड़ी थी।

See also  धोनी की घर डिनर पार्टी में पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत, एक झलक पाने के लिए फैंस की लगी रही भीड़

उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उससे मजदूरी कराने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गए। वे दोनों उसे एक खंडहर में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर उसे धमकियां देते हुए उसके साथ मारपीट भी की।

किसी तरह से महिला आरोपियों के चंगुल से छुटी और अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पति पत्नी ने सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पटना में 70वीं BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, प्रशांत किशोर सहित 600 से अधिक पर केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत 3 टीमें तैयार कर आरोपियों के तलाश में लगाई गई। आरोपियों का पता लगाने में पुलिस ने लगभग 50 सीटीटीवी के फुटेज खंगाले और घटनास्थल के आसपास लगभग 30 लोगों से पूछताछ की।

आरोपियों को चिन्हित करने के बाद उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। घटना में शामिल एक आरोपी अभिषेक हरिजन को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी धरमू भागने की फिराक में था। वह नया बस स्टैंड जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

See also  बच्ची के सिर पर था अजीब हाथ, शरीर पर चिपके थे इंसानी अंग, दो साल बाद बढ़ने लगे तो अंदर से अचानक निकली ये चीज

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, छह महिलाएं हिरासत में ली गई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now