मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और दीपिका पांडेय सिंह ने दी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, निगम बोध घाट में होगा अंतिम संस्कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2024

hemant soren pays tribute to dr manmohan singh

दिल्लीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  । पूर्व पीएम के आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए रांची से देर रात दिल्ली पहुंचे थे हेमंत सोरेन । हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थी । तीनों नेताओं ने देश के महान अर्थशास्त्री और पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी । मंत्री संजय कुमार यादव ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए  ।

hemant soren pays tribute to dr manmohan singh

 

हेमंत सोरेन, कल्पना और दीपिका ने दी श्रद्धांजलि

 

See also  घाटशिला उपचुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुलाई JMM की बैठक, चंपाई की राजनीतिक ताकत का लिटमस टेस्ट, जयराम पर सबकी नजर

hemant soren pays tribute to dr manmohan singh

निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

डॉक्टर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में होगा । गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है । पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिन के 11 बजकर 45 मिनट पर अंतिम संस्कार का कार्यक्रम निर्धारित है । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पहले सिख प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर अपमान कर रही है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now