कमरे में बुलाकर डॉक्टर ने बनाया शारीरिक संबंध, रांची की महिला ने 32 लाख ठगी का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। बरियातू के लालू खटाल के समीप रहने वाली एक महिला और उसके पति से 32 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी करने वाले आरोपी ने महिला के साथ अनैतिक संबंध भी बनाया है। पीड़िता ने यह आरोप डॉक्टर राजेंद्र कुमार झा पर लगाया है। पीड़िता ने डॉ राजेंद्र कुमार झा के खिलाफ सदर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

16 साल से क्लिनिक में काम कर रही महिला

महिला डॉक्टर के क्लिनिक में बीते 16 सालों से काम कर रही है। उसी क्लिनिक में कुछ सालों से उसका पति भी नौकरी करता है। थाने में पीड़िता ने आवेदन में कहा कि वह 2008 से और उनके पति 2000 से डॉ राजेंद्र के काशी हेल्थ सेंटर में काम करते थे। नोटबंदी के बाद डॉक्टर उन्हें दस हजार और उनके पति को 15 हजार रुपए वेतन देते थे।

See also  लातेहार घाटी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क बंद, कई पर्यटक फंसे

रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, झारखंड की राजनीति में नया मोड़

सैलरी काट कर देता था डॉक्टर

महिला ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि उनके वेतन की कुछ राशि काटकर ही उन्हें दिया जाएगा। इस वजह से 35 सौ उन्हें और उनके पति को काटकर 65 सौ रुपए डॉक्टर वेतन देते थे। बाकी पैसा वह खुद जमा करते थे। कहा था कि जब उनके बच्चे बड़े हो जाएंगे तो उनकी पढ़ाई-लिखाई में राशि काम आएगी। इसका लिखित भी डॉक्टर से दंपत्ति ने लिया।

कमरे में बुलाकर डॉक्टर ने बनाया अनैतिक संबंध

महिला का आरोप है कि इसी बीच डॉक्टर उन्हें अपने क्लिनिक के कमरे में बुलाया और उसके शरीर को छूने लगा। डॉक्टर ने क्लिनिक के कमरे में अनैतिक संबंध भी बनाया। धमकी दी कि अगर वह किसी को बताई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता और उसके पति ने जब राशि वापस करने की मांग की तो डॉक्टर ने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह थाना पहुंचीं और मामला दर्ज कराया।

See also  मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म जमा करने गई महिलाओं के बीच मारपीट, धनबाद में 51 हजार से ज्यादा महिलाओं को नहीं मिली राशि

लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now