लातेहार में PLFI का उग्रवादी कैला यादव गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले में था वांछित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

लातेहार में PLFI का उग्रवादी कैला यादव गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले में था वांछित

लातेहार: जिला की पुलिस ने पीएलएफआई के एक उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. कैला यादव पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

झारखंड कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को तोहफा, बढ़ गया महंगाई भत्ता

लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसका नाम कैला यादव उर्फ संदीप जी है. उसके पिता का नाम भागी यादव है. वह पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हेडूम गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद हुए हैं.

See also  झारखंड चुनाव 2024: 38 सीटों के लिए दूसरे चरण की मतदान की तैयारियां पूरी, अब तक 200 करोड़ रुपए जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now