मुजफ्फरपुर में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, नग्न कर पोल से बांधकर पिटाई का VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

lover-pitai

बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी युगल को इश्क करने के गुनाह में समाज के ठेकेदारों के द्वारा तालिबानी सजा दी गई। गांव वालों ने दोनों के एक चौराहे पर पोल से बांध दिया।

प्रेमी के कपड़े उतार दिए और फिर दोनों की सरेआम पिटाई की। इतना ही नहीं इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। घटना जिले के सकरा थाना इलाके के एक गांव की बताई जा रही है। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुजफ्फरपुर पुलिस भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर एक्शन में आ गयी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में देखा जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों को रस्से से बीजली के पोल में बांध दिया गया। उनकी पिटाई की गयी उसके बाद का वीडियो बनाया गया।

See also  जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, संसद में मांगनी पड़ी माफी

केबिन में महिला का मुंह दबा गलत हरकत करने लगा डॉक्टर, रांची के क्लिनिक में मचा बवाल

प्रेमिका रो रोकर गुहार लगा रही है लेकिन उनपर जुल्म ढाने वाले का दिल पसीज नहीं रहा। गांव वाले भी तमाशबीन बनकर यह सबकुछ देखते रहे। जानकारी मिल रही है कि महिला का पति मर चुका है जिसे गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच मेल जोल बढ़ता देख लोगों को शक हो गया। उसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस मामले में मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा है कि पुलिस ने वीडियो देखा है। एक मीडिया कर्मी के द्वारा वीडियो भेजा गया। लड़का सकरा थाना इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

See also  Bihar Driving License: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस अब 24 घंटे में बनेगा, नए सिस्टम से फटाफट होगा काम

वीडियो देखकर लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस कांड में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। हालांकि यह घटना मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर की सीमा का भी हो सकता है। हर हाल में पुलिस एक्शन लेगी।

टायर फटने से हवा में ‘उड़’ गया शख्स; इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now