यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2024

यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका

रांची: शादी का झांसा देकर महिला का 16 सालों तक यौन शोषण करने के आरोपी रिटायर्ड डीडीसी अरविंद कुमार चौधरी को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद कुमार सिंह और उनके बेटे मनीष आनंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन के फैसले से अरविंद कुमार चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई है।

रांची में zoology की छात्रा ने DSPMU में रिसर्च स्कॉलर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
रांची के नामकुम इलाके की पीड़ित महिला ने अरविंद कुमार चौधरी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़ित विधवा महिला ने बताया था कि अरविंद कुमार चौधरी से नौकरी को लेकर उनकी मुलाकात 2008 में हुई थी। उस समय वो पाकुड़ में तैनात थे और नौकरी के लिए वहां बुलाया था। वही होटल में लेकर जाकर उसका यौन शोषण किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उससे शादी का वादा कर लिया। अरविंद कुमार सिंह ने खुद के शादीशुदा होने की बात महिला से छुपाई और उसका यौन शोषण करते रहे। लोहरदगा तबादला होने के बाद अरविंद कुमार चौधरी ने फिर उस महिला को बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अरविंद कुमार चौधरी 2012 में लोहरदगा डीडीसी पद से सेवानिवृत हो गए।

See also  झारखंड में फिर से सिपाही भर्ती दौड़ शुरू होते ही आठ अभ्यर्थी बेहोश, एक की किडनी हुई खराब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now