जमशेदपुर में अपराधी को गोलियों से भून डाला; छलनी हो गया शरीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2024

चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर

झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक के बाद एक हत्या होने से हड़कंप मच गया है। यहां कदमा के शास्त्रीनगर में बुधवार सुबह 10 बजे अपराधी आलोक भगत उर्फ मुन्ना की पैदल आए अपराधियों ने गोली मारक हत्या कर दी। अपराधियों ने सामने से उस पर आठ गोली चलायी, जिसमें चार मुन्ना को लगी।

उसे टीएमएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। आलोक छह मामलों का आरोपी, टाइगर क्लब का संचालक और कांग्रेस का समर्थक था। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है वह कट्टे का है। आरोपियों में छोटू बच्चा उर्फ आकाश सिंह सहित अन्य का नाम सामने आया है।

सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर-गांजा मांगा, डिमांड सुनकर दूल्हा आवाक

हत्या का कारण काली पूजा विसर्जन के दौरान आलोक के साथ छोटू बच्चा की मारपीट बताई जा रही है। इसके बाद से छोटू बच्चा आलोक की हत्या की फिराक में था। आठ गोली कट्टे से चली :पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे आलोक पूजा के लिए फूल लेकर बुलेट से घर लौट रहा था। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में पुआल टाल शिशु मंदिर के निकट ज्योंहि वह पहुंचा, अपराधियों ने कट्टा तान दिया।

See also  अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

वे पुआल टाल के पास गली में घात लगाए बैठे थे। पहली गोली पेट में लगते ही मुन्ना एक पार्लर के अंदर घुस गया जहां उसपर एक के बाद एक आठ बार कट्टे में गोली भरकर चलायी। तीन गोली मुन्ना के पेट और छाती में लगी, एक गोली सिर से सटाकर मारी। आरोपी पैदल भाग गए। दूसरे शूटर नजर रखे थे। इस घटना में मुन्ना का शरीर गोलियों से छलनी हो गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर रेड, हथियार, नोट गिनने की मशीन और कैश से हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now