झारखंड विधानसभा सत्र Live: पहली बार जयराम महतो पहुंचे ,धरती को किया प्रणाम, नंगे पांव हुई इंट्री और सत्ता पक्ष की ओर बैठे, सबसे पहले हेमंत सोरेन ने ली शपथ

jairam mahto in vidhansaba

रांचीः  JLKM के एकमात्र और सबसे युवा विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में पहली बार पहुंचते ही  साष्टांग प्रणाम किया। सफेद रंग की जैकेट पहने विधानसभा पहुंचे जयराम महतो पर सबकी नजरें हैं। उन्होंने लगभग 10 सेकेंड तक झुक कर विधानसभा को प्रणाम किया ।  जयराम महतो ने पांंव में ना तो जूते पहने थे और ना ही चप्पल । उनकी इंट्री नंगे पांव ही हुई ।

  • सबसे पहले मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली
  • दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर ने ली शपथ 
  • चाईबासा से विधायक दीपक बिरुआ ने मुंडारी भाषा में ली शपथ
  • विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने ली शपथ

hemant soren oath in vidhansabha

jairam mahto jairma

झारखंड विधानसभा का नया सत्र कई मायनों में अहम है । पहली बार महिला विधायकों की संख्या 12 है और बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन की कार्यवाही शुरु होगी । झारखंड की छठी विधानसभा का पहला सत्र (Jharkhand Assembly Session) सोमवार से शुरू होकर चार दिनों तक चलेगा। पहले दिन निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी (Pro Tem Speaker Stephen Marandi) विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

पहली बार 20 नए विधायक

पहली बार निर्वाचित 20 विधायक, जिनमें जयराम महतो (Jairam Mahato) सहित कई युवा और 12 महिला विधायक शामिल हैं, के लिए यह एक नया अनुभव होगा। इनमें से पांच महिला विधायक पहली बार विधानसभा पहुंची हैं।

बीजेपी ने नहीं चुना है नेता प्रतिपक्ष

झारखंड विधानसभा के पहले सत्र (First Session Of Jharkhand Assembly) में नेता प्रतिपक्ष नहीं होगा क्योंकि प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अभी तक विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया है। साथ ही, इस बार सदन में एंग्लो इंडियन प्रतिनिधि भी 82वें विधायक के रूप में मौजूद नहीं होंगे। इस विधानसभा सत्र के चार कार्यदिवस होंगे।

पहले दिन का कार्यक्रम

पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। दूसरे दिन, मंगलवार को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि रवींद्रनाथ महतो का विधानसभाध्यक्ष के रूप में चयन तय है।

11 और 12 दिसंबर के कार्यक्रम

11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) के अभिभाषण से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। उसी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार विश्वासमत पेश करेगी। साथ ही, द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा।
12 दिसंबर को पहली पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद उसे पारित किया जाएगा।

विधानसभा में दलों की स्थिति

दलविधायकों की संख्या
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)35
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)21
कांग्रेस पार्टी16
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)04
भाकपा माले02
आजसू01
जदयू01
लोजपा (रामविलास)01
जेएलकेएम01
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now