पटना में बवाल के बाद BPSC ने दी सफाई, Normalization की उड़ाई गई अफवाह, तय तारीख और समय पर होगी परीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2024

BPSC

पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग ने पटना में छात्रों और कोचिंग सेंटर द्वारा किए गए बवाल के बाद सफाई दी है और कहा है कि Normalization  की प्रक्रिया अपनाए जाने के बारे में अफवाल फैलाई गई है। गौरतलब है कि पटना में खान सर जैसे कई कोचिंग संस्थान वालों ने जमकर हंगामा किया और Normalization  की प्रक्रिया का विरोध किया । अब इस मामले में आयोग ने सफाई दी है । 

BPSC ने क्या कहा ?

दिनांक 13.12.2024 (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में Normalization प्रक्रिया अपनाये जाने सम्बन्धी भ्रामक खबरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलायी जा रही है। आयोग स्वयं स्पष्ट करता है कि Normalization की प्रक्रिया अपनाये जाने सम्बन्धी भ्रामक खबर कैसे एवं कहां से उत्पन्न हुआ है, जबकि Normalization अपनाये जाने सम्बन्धी कोई प्रस्ताव ही नहीं था।

छात्रों को भ्रमित किया गया

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा में Normalization प्रक्रिया अपनाये जाने सम्बन्धी काल्पनिक अफवाह फैलाने का प्रयास कदापि कोचिंग संचालकों एवं कथित छात्र नेताओं द्वारा अभ्यर्थियों को जानबूझकर दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Normalization से झाड़ा पल्ला

इस संबंध में स्पष्ट करना है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रकाशित विज्ञापन के किसी अनुक्रम में इस परीक्षा हेतु Normalization अपनाने का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसके बाद आयोग स्तर से उक्त परीक्षा Normalization प्रक्रिया से कराने की सूचना प्रकाशित की गई है।

तय समय से होगी BPSC परीक्षा

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 13.12.2024 (शुक्रवार) को एक पाली में (12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक) आयोजित की जायेगी, जिसमें Normalization जैसी कोई प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव ही नहीं है।

BPSC ने मल्टीसेट पेपर पर दी सफाई

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के लिये विज्ञापन का प्रकाशन दिनांक 23.09.2024 को किया गया था, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 28.09.2024 से 18.10.2024 तक निर्धारित की गयी थी। तत्पश्चात अभ्यर्थियों की मांग एवं उनके हित को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को विस्तार करते हुए 14.11.2024 तक की गयी थी। आयोग हमेशा से अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए कदाचाररहित तरीके से परीक्षाओं का आयोजन करता आया है, जिसके लिये कई आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाये गये हैं, जिसमें Multiset Paper तैयार करना भी उसी का एक अहम हिस्सा है, जिसमें से परीक्षा का आयोजन किसी एक सेट से कराया जायेगा।अतः अभ्यर्थी उक्त परीक्षा के लिये तैयारी करें और शान्तिपूर्ण रूप से परीक्षा में भाग लें।

 

See also  निर्मल महतो की शहादत : राखी का दिन था...सुबह पौने बारह बजे थे...तभी वीरेंद्र सिंह और साथियों ने झारखंड के योद्धा को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now