महिला के साथ होटल में ठहरी थी लड़की, पूरी रात रही, सुबह चिल्ल्लाते हुए बाहर भागी, पुलिस से बोली – ‘मैं तो…’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2024

Agra-news

डेस्कः असम की रहने वाली एक लड़की अपने परिवार से नाराज होकर घर छोड़ आई। इसबीच वह एक ऐसी महिला के चंगुल में फंस गई कि उसे अपनी जान बचाने के लिए होटल के बालकनी से छलांग लगानी पड़ी। दरअसल, लड़की ने  असम रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी जाने के लिए ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला उसको बहला-फुसला कर टूंडला रेलवे स्टेशन पर लेकर आई। यहां से आगरा के एक होटल में किशोरी को रुकवाया। किशोरी ने होटल की बालकनी से छलांग लगा दी।

असम की रहने वाली किशोरी को ट्रेन के अंदर एक महिला को मिली। माया ने उससे दोस्ती की। फिर उसके परिवार के बारे में पूछा। माया उसको बहला-फुसला कर टूंडला रेलवे स्टेशन पर लेकर आई। टूंडला से टैक्सी के सहारे से माया उसे आगरा के थाना ट्रांस यमुना शीटर के होटल लेकर आई। होटल में एक लड़का आया। एक ही कमरे में किशोरी, महिला और लड़का था। किशोरी को पता चला माया देह व्यापार का धंधा चलाती है। उसकी सहायता इसमें यह लड़का करता था।

See also  लोहरदगा उपायुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा, साइबर अपराधियों ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाया

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों को विभाग मिलने से पहले कांग्रेस की चिट्ठी लीक, हंगामा

किशोरी ने अपने बचाव में होटल की बालकनी से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से किशोरी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक माया और इसका साथी लड़का फरार हो चुके थे। किशोरी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और केस दर्ज कर लिया।

किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा, ‘ मैं तो माया के साथ नौकरी करने आई थी। वह मुझे बहला-फुसलाकर होटल में ले आई। देह व्यापार में धकेलने की आशंका थी, इसीलिए होटल से छलांग लगा दी।’

फिलहाल पुलिस ने होटल में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग ले ली है। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस काम में अगर होटल का मालिक भी शामिल होगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी। होटल को सीज भी किया जाएगा। फिलहाल माया और उसके साथी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

See also  ढुल्लू महतो को सरयू राय की चुनौतीः मुझपर करें मुकदमा नहीं तो समझेंगे कायर, कांग्रेस समर्थन देगी तो धनबाद में बड़ी जीत दर्ज करेंगे

हेमंत सोरेन ने सरकार बनते ही किया झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, 299 लोगों को पेंशन और प्रमाण पत्र पर फैसला

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया, ‘एक लड़की है जिसकी उम्र करीब 17 वर्ष है। वह असम की रहने वाली है। लड़की का कहना है कि वह अपने नानी के घर जा रही थी जो गुवाहटी के आसपास है। गुहावटी में एक महिला उसे मिलती है। उसका नाम यह माया बता रही है। वह महिला इसे लेकर टूंडला आया।

फिर व्हां से एक व्यक्ति इन सबको लेकर यमुना ट्रांस स्थित होटल में लेकर आया। कुछ गलत हो सकता है, यह जानकर लड़की ने होटल की बालकनी से छलांग लगा दी। महिला उसे नौकरी के बहाने लेकर आई थी। महिला और होटल में रूम बुक कराने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बेटे को देखिए कैसे घसीट रही है पुलिस ? महंगाई के ख़िलाफ़ संसद घेरने की मिली सजा !

See also  अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर युवती की चाकू मारकर हत्या, किसी और से बात करने का शक, CCTV में कैद हुई वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now