पटना में युवक को बीच सड़क पर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, अपराधी की तलाश में छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2026

पटना में युवक को बीच सड़क पर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, अपराधी की तलाश में छापेमारी

पटनाः राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योति पथ में मंगलवार देर रात एक युवक को अपराधियों ने चार गोलियां मार दीं। गोली लगने से 24 वर्षीय शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमला किसी पुरानी रंजिश, रंगदारी या किसी अन्य आपराधिक साजिश का हिस्सा तो नहीं था।

See also  हजारीबाग के कुएं में डूबने से पांच की मौत; नए साल में पति-पत्नी का झगड़ा बना काल

यह घटना पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की मौजूदगी में क्राइम मीटिंग चल रही थी और अधिकारी अपराध रोकने के उपायों पर चर्चा कर रहे थे, फिर भी बदमाशों ने इतनी बेखौफी से बीच सड़क पर फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और दिन-रात कहीं भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

पटना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज और मौके से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में पटना पुलिस पिछले कुछ समय से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now