प्रेमी की बाहों में थी मां, बेटे ने देखा तो चुपके से बना ली वीडियो; हो गई हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2024

sex video

डेस्कः मध्यप्रदेश के मुरैना में एक हिंदू महिला ने अपने प्रेमी रफीक खान के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करवा दी। वारदात के बाद पुलिस को महिला पर शक हुआ तो उसने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर महिला ने हैरान करने वाले खुलासे किया है।

मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के प्रेमी रफीक खान को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर महिला के बेटे की लाश मुरैना के बीहड़ से बरामद कर ली। बेटे की गुमशुदगी के बाद महिला के पति लोकेन्द्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रफीक खान की टायर पंचर की दुकान है। इस दुकान पर महिला का 14 साल का बेटा भी काम करता था। आरोपी रफीक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने महिला के बेटे को अपनी दुकान पर काम दिया था।

See also  प्रिंसिपल-लाइब्रेरियन के बीच जमकर चले थप्पड़, MP के खरगोन में स्कूल के अंदर टीचरों में मारपीट का वीडियो वायरल

फडणवीस से मुलाकात के बाद डिप्टी CM के लिए राजी हुए शिंदे, आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

दोनों ने बताया कि एक दिन महिला प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में थी। इसी दौरान महिला का बेटा वहां पहुंचा और उसने चुपके से दोनों की नग्न आवस्था का वीडियो बना लिया। इससे आरोपी महिला डर गई। इसके बाद उसने अपने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी पर दबाव डाला।

इसके बाद प्रेमी रफीक महिला के बेटे को बाइक पर बैठाकर बीहड़ ले गया और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। देर शाम तक महिला का बेटा घर नहीं पहुंचा तो पति ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शक होने के बाद महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  4 साल से कर रहे मेरा रेप; रिश्तेदार की शिकायत के बाद से भाजपा नेता फरार, पार्टी को भेजा इस्तीफा

पुष्पा 2 द रूल ने एडवांस बुकिंग से की जबरदस्त कमाई, पहले दिन 80 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

मृतक के पिता लोकेंद्र ने पुलिस को बताया है कि रफीक को बेटा नहीं था इसलिए उसने तंत्र मंत्र के चक्कर में उसके बेटे की हत्या की है। उसने उसकी पत्नी को जानबूझ कर फंसाया है।

हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 2 दिसंबर को जब लड़के की लाश मिली तब पुलिस ने मृतक का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला। इसमें एक वीडियो में वह दुकान मालिक रफीक खान के साथ जाते हुए नजर आ रहा है। इसी एंगल पर फोकस करते हुए जब मुस्लिम प्रेमी रफीक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी कहनी बयां कर दी।

अब यही देखना बचा था…विमल पान मसाला वाली शिकंजी बनाई तो भड़के लोग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now