- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कर्नाटक में पहली पोस्टिंग के लिए जा रहा IPS अधिकारी, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, बिहार मूल के थे हर्षवर्धन

karnataka accident

बंगलुरुः  बिहार मूल के एक आईपीएस अधिकारी के साथ ऐसा हादसा हुआ है जिस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है। 2023  बैच के IPS अधिकारी हर्षवर्धन अपनी पहली तैनाती के लिए जा रहे थे  तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए । घटना कर्नाटक के  हासन जिले  की है । यहां एक आईपीएस अफसर की सड़क हादसे में मौत हो गई  । पुलिस के मुताबिक़ हर्षवर्धन जिस पुलिस वाहन से जा रहे थे उसका हासन तालुक के किट्टाने के निकट टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया।

पहली ड्यूटी पर IPS हर्षवर्धन जा रहे थे

कर्नाटक पुलिस के  मुताबिक़ हर्षवर्धन  होलेनरसीपुर में ट्रेनी सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं।

See also  झारखंड की आंगनबाड़ी सेविकाएं को मिले स्मार्टफोन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए इस्तेमाल के टिप्स

ट्रेनिंग खत्म करके जा रहे थे

पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यात्रा के दौरान जिला सशस्त्र रिजर्व में तैनात सरकारी वाहन के टायर फटने के बाद कार पलटने से हादसा हुआ।

बिहार के मूल निवासी थे हर्षवर्धन

इस घटना में ड्राइवर मंजे गौड़ा को भी चोटें आईं। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय रेंज) बोरलिंगैया को रिपोर्ट किया था और हासन जा रहे थे। हर्षवर्धन का परिवार बिहार का रहने वाला है लेकिन अभी वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रहते हैं। हर्षवर्धन के पिता सिंगरौली के एसडीएम अभिषेक सिंह हैं।

पहली ही कोशिश में बने थे आईपीएस

हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी और 2022-23 कर्नाटक कैडर बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल की थी और पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। हासन के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीत और सहायक पुलिस अधीक्षक वेंकटेश नायडू ने अस्पताल का दौरा किया।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now