रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास पर परिवार के साथ हेमंत सोरेन ने भाई-बहनों के पवित्र त्योहार का मनाया। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन अंजली सोरेन ने उनके हाथों में राखी बांधी। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर राखी बांधी।
परिवार संग रक्षा बंधन का त्योहार...
आप सभी को आज के इस पावन अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। pic.twitter.com/XzwGzM46MW
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2026

दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड से आई महिला मति सोरेन मुख्यमंत्री को राखी बांधने उनके आवास पहुंची, इसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और कहा कि झारखंड की माताओं और बहनों का स्नेह-आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह आज दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड से बहन मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधा। झारखंड की मेरी माताओं-बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।
बहन मति एवं अन्य सभी माताओं-बहनों को रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की… pic.twitter.com/Bsa2mluodn
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह उस अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है, जो हमारे परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।
हमारी माताओं-बहनों का सदैव स्वर्णिम इतिहास रहा है। संघर्ष करते हुए परिवार को संभालने के साथ-साथ झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब एक नारी पढ़ती है, आगे बढ़ती है, तो केवल उनका जीवन नहीं बदलता, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।
इसी विश्वास के साथ झारखंड सरकार माताओं-बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान सहित अनेक पहल हमारी माताओं-बहनों को अपने सपनों को पूरा करने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं। आइए, इस रक्षाबंधन हम संकल्प लें कि हमारी बेटियां पढ़ेंगी, हमारी बहनें आगे बढ़ेंगी और हमारी माताएं सशक्त होंगी, तभी हमारा परिवार, हमारा समाज और हमारा झारखंड और देश मजबूत होगा।







