व्हाट्सएप ग्रुप के 1000 मेंबरों ने ज्ञान दे-देकर घर में करा दी डिलीवरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2024

Chennai-Couple

डेस्कः आजकल लोग अजीब प्रयोग करते नजर आ रही हैं। हाल ही में चेन्नई में एक कपल की ओर से अपने बच्चे की पैदाइश घर पर कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला यहां तक बढ़ गया कि पुलिस को इस केस की जांच करनी पड़ी। आरोप है कि दंपति ने डॉक्टर की सलाह लिए बिना अपने शिशु की घर पर डिलीवरी कराई।

इस दौरान दोनों करीब 1,000 से अधिक लोगों वाले वाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे। इन लोगों ने जोड़े को जैसा निर्देश दिया, वे वैसा ही करते गए। सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और दंपति के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई गई है।

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड में 13 से 17 राउंड तक होगी वोटों की गिनती, मतगणनास्थल पहुंचने लगे लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 36 वर्षीय मनोहरन और उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुकन्या ‘होम बर्थ एक्सपीरियंस’ नाम के वाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। यह ग्रुप ऐसे सदस्यों से भरा पड़ा है जिन्होंने घर पर बच्चे को जन्म देने संबंधी सलाह पोस्ट की है। इस कपल ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया।

See also  जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच

इनकी पहले से ही 2 बेटियां हैं, जिनकी उम्र कमश: 8 साल की और 4 साल है। सुकन्या जब तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती हुईं, तो उन्होंने मेडिकल जांच नहीं कराने का फैसला लिया। हैरान करने वाली बात है कि पूरी गर्भावस्था के दौरान कोई जांच नहीं कराई गई।

Jharkhand Vidhansabha Result: इन हॉट सीट पर सबकी हैं निगाहें, जानिए किन सीट पर है पूरे देश की नजरें

पुलिस स्टेशन में दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज

17 नवंबर को सुकन्या को प्रसव पीड़ा हुई। इस स्थिति में दंपति ने अस्पताल जाने के बजाय वाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया। कहा जा रहा है कि मनोहरन ने डिलीवरी खुद ही संभाली। बच्चे का जन्म हुआ और साथ ही इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा भी होने लगी। इसके बाद पब्लिक हेल्थ ऑफिसर ने कुंद्राथुर पुलिस स्टेशन में दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इसमें कहा गया कि मनोहरन ने जो किया है, उससे निर्धारित चिकित्सा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मनोहरन से पूछताछ की। जांच के दौरान उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला। इस मामले की जांच जारी है जिसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

See also  'कभी धोखा नहीं दिया' धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-'मुझे आत्महत्या...'

झारखंड में घुसपैठ का मामलाः दो बांग्लादेशी सहित चार को भेजा गया जेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now