Jharkhand Election Results 2024:वोटों की गिनती जारी, कांटे की है टक्कर

Jama Vidhansabha

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 संपन्न हो गया है। अब सबकी निगाहें मतगणना है। सुबह आठ बजे से मतगणना  शुरु हो गई है। शनिवार शाम तक ईवीएम में कैद 1211 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। झारखंड में वोटों की गिनती के लिए 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए है जहां गिनती जारी है।

Jharkhand election by Live Dainik

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। पहले राउंड की मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में किसकी सरकार बनेगी यह तो देर शाम तक फाइनल होगा लेकिन तमाम एग्जिट पोल्स अलग-अलग संकेत दे रहे हैं।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल को छोड़कर सभी एग्जिट पोल एनडीए की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में ‘इंडिया’ गठबंधन को 81 में से 53 सीटों पर जीत मिल सकती है। एनडीए के खाते में 25 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं टाइम्स नाउ जेवीसी ने राज्य में कांटे की टक्कर बताई है। ऐसे में राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों की नजर आज झारखंड पर अटकी हुई है। कौन बाजी मारेगा, किसको जनता नकार देगी, कौन कितना वोटों से जीता या हारा, चुनाव लड़े दिग्गजों का क्या हुआ, इन सभी का अपडेट ‘लाइव दैनिक’ आपको सबसे पहले यहां देगा…

लोहरदगा में मतगणनास्थल पर लगी भीड़

रांची से सटे जिले लोहरदगा जिले में मतणगना स्थल पर नेता और उनके समर्थकों का जमावड़ा शुरु हो गया है। लोहरदगा में कृषि बाजार स्थित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती कार्य के लिए लगाए गए कर्मी को जांच प्रक्रिया पूरा कर एक-एक कर मतगणना भवन में प्रवेश के लिए भेज रहे हैं। पुलिस प्रशासन तैयार एक एक व्यक्ति की जांच, मोबाइल लेकर मतगणना केंद्र में जाना वर्जित होने की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now