जमुई में पीएम मोदी ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस, मंच पर सिदो-कानू, बिरसा मुंडा के वंशज, कड़िया मुंडा का भी सम्मान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2024

pm modi on birsa jayanti

जमुईः भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पीएम मोदी ने बिहार के जमुई से कई योजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत की गई है । प्रधानमंत्री मोदी  भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। वह 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी के मंच पर इस ख़ास मौके पर सिदो-कानू के वंशज, भगवान बिरसा मुंडा के वंशज भी मौजूद थे । इतना ही नहीं खूंटी से बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा भी मौजूद थे । पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास के अन्याय को ईमानदारी से हम दूर करने की कोशिश की जा रही है । पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी  आदिवासियों के योगदान को भुलाया गया ।

पीएम मोदी ने पूछा कि अगर एक ही पार्टी ने आजादी दिलाई तो बिरसा मुंडा का उलगुलान क्या था, सिदो-कानू की क्रांति क्या थी। महाराष्ट्र के भीलों द्वारा शिवाजी की मदद करने को भी पीएम ने याद दिलाया ।  मोदी ने देश भर के आदिवासी नायकों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके योगदान को इतिहास ने भुलाया ।

See also  पुरूषों से ज्यादा महिलाओं को मिली नौकरी, धनबाद में 22,399 महिलाओं और 14593 पुरुषों हेमंत ने दिया को ऑफर लेटर

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया। नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि इससे पहले आदिवासियों में सबसे पिछड़े लोगों की चिंता नहीं की ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now