- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

सर! ससुराल में पढ़ नहीं सकी प्लीज परीक्षा में पास कर दीजिए, ग्रेजुएशन की कापी में छात्रों ने क्या-क्या लिखा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2024

exam

यह कोई नई बात नहीं है, जब छात्र परीक्षा में कापी जांचने वाले को बहलाने-फुसलाने और इमोशनल अत्याचार करने की कोशिश करते हैं, ताकि किसी भी अध्यापक का दिल पसीज जाए और उन्हें पासिंग मार्क्स मिल जाए। कापी जांच के दौरान ऐसा ही कई मामला सामने आया है। आइए जानते हैं क्या क्या लिखा है।

सर! ससुराल में पढ़ाई नहीं हो सकी, प्लीज पास कर दीजिये। सर, पास कर दीजिएगा तो बहुत उपकार होगा। स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा की कॉपियों की जांच में कई विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका में ऐसी बातें लिखी मिली हैं।

बर्थडे पार्टी कर रेस लगाने निकल गए, दोस्तों की बाइक आपस में टकराई, 3 की मौत और दो घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कॉपी जांच करने वाले कुछ परीक्षकों ने बताया कि कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ नहीं लिखा है और घर में किसी के बीमार होने का हवाला देकर पास करने की गुहार लगाई है। हालांकि, कई विद्यार्थियों की कॉपियां काफी बेहतर हैं और उन्हें अच्छे अंक भी आए हैं।

See also  मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी

एक विद्यार्थी ने अपनी कॉपी में लिखा है कि घर में परिवार के सदस्य वायरल बुखार से पीड़ित थे और उनकी तिमारीदारी में वह भी बुखार से पीड़ित हो गया। 20 दिन वह बुखार से पीड़ित रहा। इस कारण परीक्षा की कोई तैयारी नहीं हो सकी।

रांची जमीन घोटाले के नेटवर्क का खुलासा, ईडी ने 48 बैंक खातों को कराया फ्रीज

छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा है कि अगर उसे शिक्षक पास करा देते हैं तो जीवन पर वह उनकी पूजा करेगा। परीक्षकों ने बताया कि सेमेस्टर-2 की कॉपियों के साथ पार्ट थ्री की कॉपियों में भी ऐसी बातें लिखी मिली रही हैं।

छात्राओं की कॉपियों में शादी के कारण पढ़ नहीं पाने और घर में काम की जिम्मेदारी के कारण पढ़ाई छूटने की बात लिखी है। कुछ छात्रों ने यहां तक लिखा है कि अगर परीक्षा पास नहीं करेंगे तो घर वाले उन्हें खर्चा देना बंद कर देंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार, रिजल्ट तैयार हो गया है। इसी महीने जारी होने की उम्मीद है।

See also  ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस सहित कई अफसरों को दी रिश्वत, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

कार से आए चोर शटर काटकर दुकान में लगाई सेंध; वायरल VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now