- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

नौकरियां हड़प रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, झारखंड की बेटियों से शादी कर रहे हैं; अमित शाह का दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2024

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए घुसपैठियों लेकर बड़ा दावा कर दिया है। अमित शाह का दावा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड में नौकरियां हड़प रहे हैं और झारखंड की बेटियों से शादी भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, युवाओं को नौकरियां मिल नहीं रही हैं तो कहां जा रही है। यह नौकरियां घुसपैठियों को दी जा रही है। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने कश्मीर को आतंकवाद का केंद्र बना दिया था और उसके नेता लाल चौक पर जाने से डरते थे। वहीं झामुमो की सत्तारूढ़ गठबंधन मनरेगा, जमीन, खनन और शराब घोटालों के लिए जिम्मेदार है और वह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजा गया मुफ्त राशन खा गया।

झारखंड में न बंटे हैं और न बेटेंगे लेकिन BJP वाले ‘कूटे जरूर जाएंगे’, हेमंत सोरेन का तंज

अमित शाह ने कहा, जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ से ज्यादा रुपये पकड़े गए। जिसे गिनने के लिए आईं मशीनें थक गईं। ये रुपया आपका है, झारखंड के युवाओं व गरीबों का है, जिसे ये कांग्रेसी खा गए।

See also  कल्पना सोरेन की रैलियों में उमड़ी भीड़ से घबराई बीजेपी ? लातेहार, तोरपा के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिया गया उड़ने, फ़ोन से रैली संबोधित किया

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है। जब-जब कांग्रेस शासन में आई पिछड़ों के साथ अन्याय किया। 2014 में आपने नरेंद्र मोदी सरकार बनाई, मोदी जी ने केंद्र की सभी नौकरियों व परीक्षाओं में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।

झारखंड में कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर किया केस, होटल में हुई थी जमकर मारपीट

अमित शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, गरीबों की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अबतक गरीबों के लिए कुछ नहीं किया और न ही JMM ने कुछ किया। मोदी जी ने 10 साल में गरीबों को पक्के घर दिए, घर में पानी, गैस का सिलेंडर, शौचालय और हर गरीब को 5 किलो गेंहू और चावल मुफ्त देने का काम किया।

गृह मंत्री ने कहा, यहां 13 नवंबर को चुनाव है। मुझे मालूम है कि इस चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आप लोग परिवर्तन करेंगे न? परिवर्तन कांग्रेस, JMM और RJD की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार को बदलकर करना है।

See also  हजारीबाग के कुएं में डूबने से पांच की मौत; नए साल में पति-पत्नी का झगड़ा बना काल

BJP की फसल बड़ी हो चुकी है, लग गए हैं कुछ कीड़े; नितिन गडकरी बोले- छिड़कने होंगे कीटनाशक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now