रेप में नाकाम दरिंदे ने 15 साल की लड़की को चाकू से गोदा, पेट, पीठ सहित 11 जगह वार

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बिहार के दरभंगा जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रेप में नाकाम होने पर एक दरिंदे ने 15 साल की लड़की को चाकू से बुरी तरह गोद दिया। आरोपी युवक ने नाबालिग पीड़िता के शरीर पर चाकू से 11 जगह वार किए। उसके पेट, पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता का दरभंगा स्थित डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार की सुबह बहेड़ा थाना इलाके के एक गांव में तब हुई, जब पीड़िता शोच के लिए बाहर गई थी। पीड़ित लड़की गरीब परिवार से आती है, उसके पिता राज्य से रहकर मजदूरी करते हैं।

मां का दूध पिया है तो सामने आ जाओ; JMM और भाजपा के बीच X पर छिड़ी जंग

परिजन के अनुसार पीड़िता गुरुवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गाछी में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे दबोच लिया। वह लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान पीड़िता भी खुद को बचाने के लिए उससे भिड़ गई। गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि दुष्कर्म करने में असफल रहने पर आरोपी लड़की पर चाकू से वार करने लगा।

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी के पेट, पीठ और हाथ सहित 11 जगहों पर चाकू से वार किए हैं। जख्म से अधिक मात्रा में खून निकलने के कारण किशोरी जीवन-मौत से जूझ रही है। फिलहाल उसका उपचार डीएमसीएच सीओटी में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की स्थिति नाजुक है और पेट में गंभीर जख्म है। आपरेशन से पहले तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। इधर, बहेड़ा थाने की पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

हेमंत सोरेन के खिलाफ उन्हीं के प्रस्तावक को टिकट देना चाहती थी BJP, मंडल मुर्मू ने किया इन्कार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now