शिवराज सिंह की तीन सभाएं, बिहार से गिरिराज सिंह, सम्राट चौधरी भी 8 नवंबर को गरजेंगे

shivraj singh giriraj singh

रांचीः  8 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। शिवराज सिंह बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे ।

शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम इस तरहः-

  • सुबह 10:15 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा हेलीपैड (गौशाला मैदान, चाकुलिया) के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 11:30 बजे बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी के समर्थन में गौशाला मैदान, चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 1:00 बजे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दिनेश चन्द्र बोयपाई के समर्थन में रानी दुर्गावती मैदान, बालाजोरी, सोनुआ में जनसभा करेंगे।
  • दोपहर 3:00 बजे जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में कोडगर मैदान, नवामुंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 4:00 बजे हेलीपैड जगन्नाथपुर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

जमशेदपुर में गिरिराज सिंह की सभा

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 8 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से सरायकेला खरसावां जिले के कांटा मैदान आदित्यपुर-2 में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। गिरिराज सिंह कदमा मैदान जमशेदपुर में शाम 4.30 बजे से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

चतरा और गढ़वा में सम्राट चौधरी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 8 नवंबर को हरिहरगंज और सिमरिया में करेंगे जनसभा । बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 8 नवंबर को पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित सीता स्कूल मैदान में दोपहर 12:15 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सम्राट चौधरी चतरा जिले के सिमरिया स्थित फुटबॉल मैदान गिद्धौर में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now