सीता सोरेन की उम्र को लेकर खड़ा हुआ विवाद, कांग्रेस ने उठाये सवाल- BJP उम्मीदवार की उम्र कैसे बढ़ी

सीता सोरेन की बढ़ी मुसीबत, पूर्व विधायक समेत 9 पर रंगदारी, चोरी, मारपीट और अपहरण का केस

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में एक और नेता के उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन को लेकर सामने आया है।

रामगढ़ः सोहराय पर्व मना रहे लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला, 4 की मौत
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी के चुनाव एजेंट अजहरूद्दीन ने सीता सोरेन के उम्र को लेकर निर्वाची पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा गया है कि सीता मुर्मू सोरेन जो 2019 में जामा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थीं और 2024 में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं, उनके दोनों चुनावी हलफनामों में उनकी उम्र में छह वर्ष का अंतर दर्ज है। यह अंतर संदेह को जन्म देता है कि दी गयी जानकारी की प्रामाणिकता में असंगतियां हो सकती हैं।अजहरुद्दीन ने निर्वाचि पदाधिकारी (RO) से मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने अनुरोध किया कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है, तो भाजपा उम्मीदवार सीता मुर्मू सोरेन का नामांकन रद्द कर दिया जाये। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।उपायुक्त जामताड़ा और आब्जर्वर को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now