राजनाथ सिंह लोहरदगा में नीरु शांति भगत के लिए करेंगे प्रचार, सुदेश महतो ने झोंकी ताक़त, चूल्हा प्रमुख सम्मेलन भी होगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लोहरदगा : झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में अपने-अपने पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़े नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी प्रत्याशी नीरू शांति भगत के चुनाव प्रचार को लेकर  पांच नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और आजसू प्रमुख सह उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो लोहरदगा आएंगे

rajnath singh

केंद्रीय रक्षा मंत्री के चुनावी सभा को लेकर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी के साथ भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। आजसू कार्यकर्ताओं के अनुसार पांच नवंबर 2024 को समाहरणालय मैदान में आजसू का चूल्हा प्रमुख का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में शामिल होकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोहरदगा विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत का शंखनाद करेंगीं

lohardaga Niru shanti bhagat, neha mahto

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के साथ अन्य दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बाबूलाल मरांडी और सुदेश कुमार महतो के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके साथ चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था होगी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों के अलावा वज्र वाहन, वाटर कैनन, अग्निशमन दस्ता, टीयर गैस आदि की भी व्यवस्था रहेगी। रक्षामंत्री के लोहरदगा दौरे को लेकर पुलिस लोहरदगा जिले की सीमाएं सील कर दी गई है, इसके साथ सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन मंगलवार को लोहरदगा हो रहा है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर लोहरदगा शहर को सुरक्षा की दृष्टि से कई जोन में बांटा गया है। लोहरदगा शहर से लेकर कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से सुरक्षा बलों के कब्जे में है। जानकारी के मुताबिक़ सुदेश महतो राजनाथ सिंह से क़रीब पंद्रह मिनट  पहले पहुँच कर रक्षामंत्री की अगवानी की तैयारियां करेंगे ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now