बागियों के घर पहुंच रहे सीएम हिमंता, एक-एक को मनाने में जुटी भाजपा; मेनका की वापसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2024

हेमंत बिस्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान Z+ सुरक्षा का खर्च उठायेगी असम की सरकार, DGP अजय कुमार को पत्र लिखकर मांगा गया बिल

झारखंड विधानसभा चुनाव टिकट नहीं मिलने पर कई बागी हो गए हैं। पहले चरण में भाजपा के कई बागियों ने पर्चा भी दाखिल कर दिया  है। इन सभी को मनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ नेता एक-एक बागी से मिल रहे हैं। उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मनाया जा रहा है।

भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाना इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना शनिवार को जारी की।

भाजपा के नेता सबसे पहले गुमला के मिसिर कुजूर के यहां पहुंचे थे। पिछले विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मिसिर ने इस बार निर्दलीय पर्चा भरा है। मिसिर से भाजपा नेताओं की वार्ता सकारात्मक रही थी। शनिवार की देर रात हिमंता बिस्व सरमा भी मिसिर के यहां पहुंचे। वहीं कांके से भी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कमलेश राम ने पर्चा दाखिल किया है। कमलेश के राम के आवास पर शनिवार को सुबह हिमंता बिस्वा सरमा, सांसद दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे वार्ता हुई। कमलेश राम कार्यकर्ताओं की राय पर नामांकन पर विचार करेंगे।

See also  देवघर एसपी को हटाने को लेकर झारखंड सरकार और चुनाव आयोग में ठनी, सरकार ने पूछा कारण

संजय सेठ भी मनाने में जुटे

रांची से निर्दलीय पर्चा दायर करने वाले मुनचुन राय, संदीप वर्मा और उत्तम यादव को भी मनाने का टास्क रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को दिया गया है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश स्तर के कई नेताओं ने पार्टी से नाराज चल रहे कई नेताओं को मनाने के लिए एक-एक कर संपर्क साधा है। वहीं जुगसलाई से एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के खिलाफ नामांकन दायर करने वाले अनुसूचित मोर्चा के नेता विमल बैठा को भी भाजपा एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मनाने में जुटी है।

नहीं माने निरंजन राय

धनवार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ समाजसेवी निरंजन राय ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कभी मरांडी के करीबी रहे निरंजन को मनाने की कोशिश में शनिवार को सांसद निशिकांत दुबे तिसरी पहुंचे थे। करीब आधे घंटे की बातचीत में दुबे ने राय को मनाने की कोशिश की, लेकिन निरंजन चुनाव लड़ने के फैसले पर अटल हैं। उधर, घाटशिला सीट से बीते विस चुनाव में प्रत्याशी रहे लखन मार्डी को भाजपा के महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू ने मुलाकात कर मना लिया है।

See also  हजारीबाग में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विधायक का बेटा और पूर्व मंत्री आमने-सामने, समर्थकों के बीच हुई जमकर मारपीट

मेनका के इस्तीफे की वापसी बड़ी कामयाबी

भाजपा के द्वारा बाघमारा की नेत्री किरण बाला को भी मना लिया है। किरण भी पार्टी से नाराज चल रही थीं। वहीं संथाल में रेणुका मुर्मू, नाला से सत्यानंद झा बाटुल जैसे नेताओं को भी भाजपा नेता मनाने में जुटे हैं। भाजपा के नाराज नेताओं को मनाने में बड़ी सफलता पोटका में मिली। जहां तीन बार की विधायक मेनका सरदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उन्हें मनाकर दोबारा पार्टी में वापस कराया गया। वहीं बरकट्ठा से उम्मीदवारी की दावेदार कुमकुम देवी को भी मनाया जा रहा था, लेकिन कुमकुम देवी दूसरी पार्टी का दामन थाम भाजपा के अमित यादव के खिलाफ मैदान में हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now