घाटशिला में बेटे बाबूलाल सोरेन के नामांकन में गरजे चंपाई, कांग्रेस और जेएमएम को बताया आदिवासी विरोधी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

champai soren

पूर्वी सिंहभूमः  घाटशिला से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में चंपाई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में लंबा संघर्ष हमलोगों ने किया है। पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा। कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी। उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदुर मिट गया। कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा।

बीजेपी ने बनाई झारखंड

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन को जब देश में भाजपा की सरकार बनी तो उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने समझा। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नजदीक से देखा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गोली चलाने का काम की। गोवा में जो गोलीकांड हुआ उसे कांग्रेस सरकार कराई।

हो भाषा को मिलेगी आठवीं अनुसूची में जगह

चंपाई सोरेने ने कहा कि  हो भाषा बंगाल, झारखंड, ओडिशा और असम में भी है। हो भाषा को संरक्षित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इसका भी रास्ता खुलेगा और आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा।

See also  Hemant Soren: राहुल गांधी ने फोन पर की बात, सीएम चंपाई सोरेन ने की मुलाक़ात; शनिवार को रांची में जेएमएम का ‘रांची चलो’ कार्यक्रम

champai soren

चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना में आज बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है। आदिवासियों के जमीनों को लूटी जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now