बरहेट से हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना का नामांकन, रांची से महुआ माजी और सीपी ने दाखिल किया पर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

कल्पना और हेमंत सोरेन का नामांकन

रांचीः झारखंड चुनाव के लिए कल्पना सोरेन ने गांडेय और हेमंत सोरेन ने बरहेट से अपना नामांकन कर दिया  है । कल्पना सोरेन इस साल दूसरी बार चुनाव लड़ेंगीं। इससे पहले भी गांडेय विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी ।

हेमंत-कल्पना ने की रैली

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नामांकन के बाद अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी रैली को भी संबोधित किया और बीजेपी पर जम कर हमला बोला । बरहेट से हेमंत सोरेन लगातार जीत रहे हैं और इस बार भी उनकी दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है । दूसरी ओर कल्पना सोरेन इस साल दूसरी बार गांडेय सीट जीतने की जंग लड़ रही है । गांडेय से बीजेपी ने मुनिया देवी को टिकट दिया है ।

See also  Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट

महुआ माजी और सीपी सिंह का नामांकन

इधर रांची से जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने भी नामांकन कर दिया । महुआ माजी के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम था । बीजेपी के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी सीपी सिंह ने भी अपना नामांकन कर दिया है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now