24 अक्टूबर को बीजेपी के मेगा नामांकन प्लान, कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की मौजूदगी में 33 प्रत्याशी भरेंगे पर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2024

BJP Candidate nomination

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 24 अक्टूबर बहुत महत्वपूर्ण दिन है। बीजेपी के 33 प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पर्चा दाखिल करेंगे। बीजेपी ने इन प्रत्याशियों के नामांकन के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। कई राष्ट्रीय नेता और विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

किन-किन नेताओं का नामांकन

  • कोडरमा से डॉक्टर नीरा यादव
  • बरकट्ठा से अमित कुमार यादव और बरही से मनोज कुमार यादव। इन दोनों के नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे।
  • चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे।
  • हजारीबाग से प्रदीप साहू
  • सिमरिया से उज्ज्वल दास और भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही नामांकन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहेंगे।
  • बहरागोड़ा से डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी
  • घाटशिला से बाबूलाल सोरेन
  • पोटका से मीरा मुंडा और जमशेदपुर पूर्वी से श्रीमती पूर्णिमा साहू नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे।
  • चाईबासा से श्रीमती गीता बालमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगराई, चक्रधरपुर से शशि भूषण शामड नामांकन करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहेंगे।
  • जगन्नाथपुर से श्रीमती गीता कोड़ा
  • तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा।
  • रांची से सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से डॉक्टर जीतू चरण राम, मांडर से सन्नी टोप्पो नामांकन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।
  • सिसई से डॉक्टर अरुण उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत नामांकन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते मौजूद रहेंगे।
  • सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजान जोजो, लातेहार से प्रकाश राम, डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुईयां, बड़कागांव से राशन लाल चौधरी, सरायकेला से चंपाई सोरेन, खरसावां से सोनाराम बोदरा नामांकन करेंगे।
See also  म्यांमार में झारखंड के मोहम्मद शाहजेब को बनाया गया बंधक, टेलीग्राम पर भेजा संदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी श्री शिवराज सिंह चौहान कल 24 अक्टूबर को रांची, हटिया, कांके, मांडर और राजमहल विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे

गढ़वा में शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी के नामांकन में हुए शामिल

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा अंबा प्रसाद के खिलाफ बड़कागांव से चुनाव, हाईकोर्ट से मांगी इजाजत, मां ने लिया नामांकन पत्र

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now